लाखों की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार-
काशीपुर। पुलिस, एसओजी व एडीटीएफ की टीम ने यूपी से तस्करी कर उत्तराखंड में लाई जो रही लाखों की स्मैक बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
गुरुवार को कोतवाली में घटना का अनावरण करते हुए कोतवाली प्रभारी प्रभारी मनोज रतूड़ी ने बताया कि पुलिस, एसओजी व एडीटीएफ की संयुक्त टीम ने फसियापुरा तिराहे पर कार सं. यूके07टीए-3382 को रोक कार में बैठे लो लोगों की जब उसकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 58.06 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों की पहचान यूपी के जनपद बदायूं थाना मुजरिया ग्राम सिमरा निवासी अब्दुल फैसल पुत्र फिरासत व जनपद बरेली थाना भमोरा मजनूपुरा निवासी बब्लू हुसैन पुत्र मौ. यामीन के रूप में हुई।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपी स्मैक को बरेली से तस्करी कर काशीपुर क्षेत्र में खपाने के लिये ला रहे थे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रूपये आंकी जा रही है। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग