महिला पुलिस कर्मी ने बचाई एक परिवार की जान, लोगों ने सराहा
हल्द्वानी। रविवार को श्रीमती सरस्वती ह्यांकी जोशाल अपर उपनिरीक्षक 31 बंटालियन पीएसी अपनी महिला पुलिस बल के साथ गैस गोदाम रोड–छड़ायल मार्ग में हनुमान जयंती जुलूस ड्यूटी में तैनात थीं। इसी दौरान गैस गोदाम रोड की तरफ से एक व्यक्ति गोविंद सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी बिरला स्कूल के पास छडायल अपनी पत्नी और बेटी को स्कूटी में बैठाकर घर को लौट रहे थे, उसी समय एक अंजान व्यक्ति मोटर साइकिल में तेज गति से आया और उनके स्कूटी को टक्कर मारकर फरार हो गया। जिस कारण उक्त व्यक्ति का पूरा परिवार चोटिल हो गए।
यह देखकर ड्यूटी में तैनात अपर उपनिरीक्षक तुरंत मौके पर आईं और एक राह चलती कार को रोककर घायलों को सेंट्रल हॉस्पिटल में त्वरित उपचार हेतु ले गईं। इसके पश्चात डॉक्टरों द्वारा घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है , और उचित उपचार दिया जा रहा है। महिला पुलिस कर्मी ने घायलों के नजदीकी परिजनों तथा थाना मुखानी की पुलिस को सूचित किया गया। परिजनों ने महिला पुलिस कर्मी का आभार व्यक्त किया तथा स्थानीय लोगों ने सराहना की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
UK-क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल चार्ज का झांसा -लिंक खुलवाकर 1.59 लाख की साइबर ठगी
एमडीडीए में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित -सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को दन्या पुलिस की मुहिम तेज -ग्रामीणों को किया जागरूक