UK-क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल चार्ज का झांसा -लिंक खुलवाकर 1.59 लाख की साइबर ठगी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल चार्ज लगने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 1.59 लाख रुपये से अधिक की रकम ठग ली। ठगों ने चार्ज हटाने के नाम पर व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और उसे खुलवाकर क्रेडिट कार्ड से जुड़ी जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद कुछ ही देर में छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर रकम उड़ा दी गई।
इंदिरानगर निवासी पीड़ित के अनुसार, 28 सितंबर की शाम करीब छह बजे उनके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल चार्ज लग गया है और इसे हटाने के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा जाएगा। ठग की बातों में आकर पीड़ित ने लिंक खोल दिया।
लिंक खोलने के कुछ ही देर बाद उनके क्रेडिट कार्ड से लगातार छह ट्रांजेक्शन किए गए और कुल 1.59 लाख रुपये से अधिक की रकम निकाल ली गई। खाते से रकम निकलने का पता चलने पर पीड़ित ने बनभूलपुरा कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।
बनभूलपुरा कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

एमडीडीए में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित -सत्य-अहिंसा और सादगी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प
साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को दन्या पुलिस की मुहिम तेज -ग्रामीणों को किया जागरूक
गांधी-शास्त्री जयंती पर GEHU में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जग्गीबंगर में छात्रों ने किया श्रमदान