शाम 7 बजे गई बिजली, आधी रात तक नहीं लौटी -मोटाहल्दू में भीषण गर्मी के बीच बिजली विभाग की व्यवस्था पर उठे सवाल

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। विद्युत सब स्टेशन से हल्द्वानी फीडर बंद किए जाने के चलते मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्रामीणों को घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। शाम करीब सात बजे बिजली गुल होने के बाद देर रात 12 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी के बीच लंबी बिजली कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ गई और घरों में पंखे तक बंद रहे।

बताया गया कि लालकुआं से विद्युत सब स्टेशन को आने वाली बिजली निर्धारित लोड नहीं ले पा रही थी। इसके चलते हल्द्वानी फीडर समेत अन्य फीडरों को भी बंद करना पड़ा। अवर अभियंता मेहरा ने बताया कि लालकुआं से सब स्टेशन आने वाली विद्युत लाइन लोड नहीं ले पा रही थी, जिसके कारण फीडरों को बंद करना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-क्रेडिट कार्ड पर इंटरनेशनल चार्ज का झांसा -लिंक खुलवाकर 1.59 लाख की साइबर ठगी

वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि शाम करीब सात बजे अचानक बिजली चली गई थी। इसके बाद घंटों इंतजार के बावजूद रात 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। लगातार कई घंटे बिजली नहीं होने से लोगों को गर्मी में बिना पंखे और अन्य विद्युत उपकरणों के रहना पड़ा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पिथौरागढ़ में स्मैक की बड़ी खेप पकड़ी: 40.78 ग्राम नशे के साथ युवक और सैनिक की पत्नी गिरफ्तार

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में तकनीकी समस्या थी तो विभाग को समय रहते वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। देर शाम से आधी रात तक बिजली गुल रहने से बच्चों, बुजुर्गों और आम लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में घंटों बिजली कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। उनका आरोप है कि विद्युत व्यवस्था को लेकर विभाग की ओर से पर्याप्त तैयारी नहीं दिखाई दे रही है। लोगों ने मांग की है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारणों का स्थायी समाधान किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह घंटों बिजली कटौती का सामना न करना पड़े।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को दन्या पुलिस की मुहिम तेज -ग्रामीणों को किया जागरूक

रात 12 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। लोगों ने विद्युत विभाग से व्यवस्था में सुधार और लंबे समय तक होने वाली अघोषित बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119