घर से नाराज होकर चार छोटे बच्चों सहित घर से निकली महिला बरामद
अल्मोड़ा। नाराज होकर चार छोटे बच्चों सहित घर से निकली महिला को धौलछीना पुलिस ने हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बीती 06 मई को धौलछीना थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताए चार नन्हे बच्चों के साथ कहीं चली गई है, जो अभी तक घर वापस नहीं आई है।
सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा महिला व बच्चों की खोजबीन शुरु की गई। पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए अथक प्रयासों से गुमशुदा महिला और 04 बच्चों को हल्द्वानी से सकुशल बरामद किया गया। गुमशुदा महिला ने बताया कि वह किसी बात पर नाराज होकर चली गई थी। पुलिस टीम ने महिला और उसके पति की काउंसलिंग कर भली-भांति समझाया। तत्पश्चात महिला और बच्चों को परिजनों के सुपुर्द किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

खंडहर स्कूल में नशे का अड्डा, लापता छात्रा का बैग मिलने से हड़कंप -जिलाधिकारी से ध्वस्तीकरण की उठी मांग
अल्मोड़ा में फोरेंसिक जांच होगी और मजबूत -मेडिकल कॉलेज में लगेगी जीसीएमएस मशीन
भास्कर सम्मल बने जिला पंचायत सदस्य संगठन उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष -कार्यकारिणी का हुआ गठन