बेरीनाग में पल्सर बाइक में लगी आग, पति-पत्नी ने उतरकर बचाई जान -बाइक जलकर राख
गंगोलीहाट मोटर मार्ग में बेरीनाग नया बाजार में गुरुवार को एक पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई, जिसमें सवार पति-पत्नी ने भागकर जान बचाई। वहीं बाइक जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार मुवानी निवासी पति पत्नी गनाई जा रहे थे, अचानक बाइक में आग लग गई। पति ललित ने बाइक रोक दी और उतर कर अपनी जान बचाई । जिससे बाइक सडक पर गिरी तो आग का गोला बनकर जलनी शुरू हो गई और स्थानीय लोगों ने 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पेट्रोलिंग की टीम प्रभारी रवीन्द्र पांगती, थानाध्यक्ष महेश जोशी सहित पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देकर आधे घंटे बाद पानी और अन्य संसाधनों से आग पर काबू पाया। आग लगने से बाइक जलकर खाक हो गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…बच्चों की अश्लील सामग्री शेयर की तो होगी सख्त कार्रवाई -बागेश्वर पुलिस ने दर्ज किए 7 मुकदमे