दीपा रजवार ने हासिल किया एलटी परीक्षा में पहला स्थान-
एसआर चंद्रा
भिकियासैंण। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक परीक्षा में
स्याल्दे बिकास खण्ड में तालेश्वर देघाट निवासी दीपा रजवार ने सहायक अध्यापक अंग्रेजी बिषय में परीक्षा पूरे प्रदेश में टाँप की है। चयन आयोग द्वारा शुक्रवार देर रात जारी परीक्षा परिणाम में दीपा रजवार ने 84.50 अंकों को सांथ अंग्रेजी बिषय की चयन सूचि में पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर परीक्षा पास की है। दीपा रजवार ने बताया कि पिछले लाकडाउन में घर के अंदर रहकर आनलाइन पढ़ाई कर ही उनके द्वारा परीक्षा की तैयारी की गई। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए दीपा रजवार को बधाई दी है।
जिसमें विधायक सल्ट महेश जीना, भाजपा मंण्डल अध्यक्ष पूरन रजवार,ब्यापार संघ अध्यक्ष अशोक तिवारी, चौकोट महोत्सव के सामाजिक संस्था अध्यक्ष हर्देश मैहरा, पूर्व ब्लाक प्रमुख राधा रमण उप्रेती, बिरेंद्र रावत,जसवन्त रावत, सुरेन्द्र गोयल,हरीश बिष्ट,मानसिंह रावत, सुरेन्द्र घुग्त्याल,बासवानन्द असनौडा आदि शामिल हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू