प्रेमिका से झगड़ा होने पर प्रेमी ने खाया जहर, मौत-
अल्मोड़ा। नए साल पर प्रेमिका से झगड़ा होने पर प्रेमी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। है। मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के शहरफाटक का है। यहां प्रेमी युगल नैनीताल से नया साल मनाने शहरफाटक पहुँचा था।
जानकारी के अनुसार नैनीताल का प्रेमी युगल अल्मोड़ा के शहरफाटक में नया साल का जश्न मनाने पहुंचा था, तभी जश्न के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आनन-फानन में युवक को लेकर लमगड़ा अस्पताल पहुंची, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अल्मोड़ा सीओ राजन सिंह रौतेला ने बताया कि घटना देर रात की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लड़की के पूछताछ की जा रही है। मृतक के परिजनों को मामले की सूचना दे दी गई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न