थराली में मत्स्य पालन मंत्री बहुगुणा ने किया मत्स्य प्रक्षेत्र तलवाड़ी का दौरा, गदगद हुए मंत्री-
केशर सिंह नेगी
मत्स्य पालन, पशुपालन, दुग्ध विकास गन्ना विकास, चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास, सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपने क्षेत्र भर्मण के दौरान मत्स्य प्रक्षेत्र तलवाड़ी का भ्रमण किया, मत्स्य पालन मंत्री ने भ्रमण के दौरान पर मत्स्य क्षेत्र के संबंध में जनपद मत्स्य प्रभारी जगदंबा कुमार एवम स्थानीय जनप्रतिनिधीयो से क्षेत्र की समस्याओ की जानकारियां प्राप्त की।

जिसमें मत्स्य क्षेत्र पर कुल मत्स्य स्टॉक, मत्स्य बीज एवं मत्स्य उत्पादन की क्षमता साथ ही स्थानीय किसानों के मत्स्य उत्पादन, रोजगार सृजन एवं बिक्री मूल्य के संबंध में जानकारी ली, जिसकी जगदंबा कुमार द्वारा पूर्ण जानकारी दी गई।
जिस पर मत्स्य पालन मंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त की, क्षेत्र के मत्स्य स्टॉक पर मंत्री ने विभाग की प्रशंसा भी की है, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को प्रक्षेत्र मे मुख्यभवन, गेस्ट हॉउस, चारदीवारी, कर्मचारीयो की नियुक्ति संबन्धी ज्ञापन सौपा जनप्रतिनिधियो के अनुरोध पर मंत्री जी द्वारा मत्स्य क्षेत्र तलवाड़ी को और अधिक आकर्षक, पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित करना है एवं मत्स्य क्षेत्र के अतिथि गृह को तत्काल सुव्यवस्थित करने के लिए उच्चाधिकारियों को मत्स्य प्रक्षेत्र से ही दूरभाष पर निर्देश दिए गए हैं मत्स्य प्रक्षेत्र तलवाड़ी में मुख्य भवन निर्माण एवं कर्मचारियों की मांग, तलवाड़ी में पशु चिकित्सालय भवन निर्माण की मांग पूरी करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रधान दीपा देवी, मनोज कुमार, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह फर्शवाण , पूर्व व्यायाम शिक्षक महिपाल सिंह बिष्ट, इंद्र सिंह फर्शवाण , यशपाल सिंह फर्शवाण , बलवंत सिंह रावत, बलवंत सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र, जसपाल बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष पिमोली, कुंदन बोरा, भगवत फर्शवाण, राकेश सेजवाल, खिलाप सिंह रावत, सुजान सिंह बिष्ट, भाजपा नेता पूर्व प्रधान गिरीश चमोला, जगदंबा कुमार मत्स्य निरीक्षक चमोली उपस्थित रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश