पांच लोगों पर पत्नी व पुत्र को पीटने का आरोप
हल्द्वानी। घर में घुसकर पत्नी व पुत्र को लाठी डंडों से मारने का मामला प्रकाश में आया है।पति ने बनभूलपुरा थाना पुलिस को पांच लोगों के ऊपर आरोप लगाते हुए तहरीर सौंप आरोपियों कर मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सौंपी तहरीर में इंद्रा नगर बड़ी रोड निवासी रईस अहमद पुत्र नन्नू ने कहा है की 23 अगस्त की रात्रि को नूर हसन, नदीम, साहिल, समीर व सलमान लाठी डंडे लेकर उसके घर में घुस गए और घर में उसकी पत्नी अमजदी वह उसका विकलांग पुत्र के साथ गाली गलौज करने लगे जब पत्नी व पुत्र ने इसका विरोध किया तो इन लोगों ने लाठी डंडों से पत्नी व पुत्र के ऊपर प्रहार करना शुरू कर दिया।
पत्नी ने जो शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्र हो गए। उनको देखकर पांचों लोग भागने लगे और भागते-भागते कहकर की गए कि अगर हमारे खिलाफ गवाही दी तो तुम्हें जान से मार देंगे। पीडि़त ने पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी