देर सायं यूटिलिटी खाई में गिरी – एक की मौत, पांच घायल
गुरुवार देर शाम हुए एक सड़क हादसे में यूटिलिटी खाई में गिरने से एक व्यक्ति की इस घटना में दर्दनाक मौत हो गई जबकि इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ ने राहत और रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
घटना उत्तरकाशी जनपद के मोरी तहसील के सांकरी जखोल मोटर मार्ग की बताई जाती है जहां गाड़ी संख्या uk07c ए 2401 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी यह घटना शाम 6:45 की बताई जाती जा रही है।जब गाड़ी घुमाधारी से पहले सांकरी रोड के पास जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासन ने राजेंद्र पुत्र अतरौला उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम मिस्त्री, सुलोचना पत्नी राजेंद्र उम्र 32 कमलेश पुत्र खड़ीसुख उम्र 35 वर्ष अमरीश पुत्र सोनपुर उम्र 19 वर्ष तथा हरीश सैन पुत्र प्यार दास उम्र 19 वर्ष जो वाहन का ड्राइवर है ग्राम मित्र घायल हो गया जबकि इस घटना में हंस लाल पुत्र नीरू मृतक निवासी दोसी उम्र 45 वर्ष को प्रशासनिक टीम ने खाई से निकाल करके रोड पर पहुंचाया जहां पंचनामा भरने की कार्रवाई चल रही है इसके अलावा खाई से घायलों को अस्पताल में भेजा गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…नैनीताल में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद -डीएम ने जारी किए आदेश
उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश