घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
हल्द्वानी । घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। रामनगर के ग्राम चोरपानी निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि देवेन्द्र भाकुनी और पांच अन्य लोगों ने उसके व परिजनों के साथ घर में घुसकर लाठी डण्डों , धारदार हथियारों आदि के साथ मारपीट गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की और गले से सोने की चैन छीनकर ले गए।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि महिला व उसके परिजनों के साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने के मामले में देवेंद्र भाकुनी सहित छह लोगों के खिलाफ मारपीट व छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज कर देवेंद्र व अन्य लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई