अल्मोड़ा विधानसभा की सभी छः सीटों पर कांंग्रेस लहरायेगी जीत का परचम-पीताम्बर पाण्डेय-
अल्मोड़ा-आज प्रैस को जारी एक बयान में अल्मोड़ा कांंग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पाण्डेय ने कहा कि अल्मोड़ा जिले की सभी छः सीटों पर कांंग्रेस को जनता का अपार समर्थन मिला है और निश्चित रूप से अल्मोड़ा जिले की सभी छः विधानसभाओं अल्मोड़ा,जागेश्वर, सोमेश्वर, द्वाराहाट, रानीखेत,सल्ट में कांंग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनता जनादेश देने जा रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा जिले की सभी छः विधानसभाओं में कांंग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी।उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में बेलगाम हुई महंगाई,बेरोजगारी एवम् अवरुद्ध विकास से जनता परेशान हो चुकी थी।
जिस कारण जनता का इस बार कांंग्रेस को अपार समर्थन देखने को मिला।उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कांंग्रेस पार्टी उत्तराखंड में अपनी सरकार बनाने जा रही है जिसमें अल्मोड़ा जिले की भी अहम भूमिका रहेगी।उन्होंने अल्मोड़ा जनपद के सभी कांंग्रेस कार्यकर्ताओंं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांंग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओंं ने पूरे पांच साल कांंग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य किया जिसके लिए सभी कांंग्रेस कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।श्री पाण्डे ने अल्मोड़ा जिले की जनता का भी कांंग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।इसके अलावा जिलाध्यक्ष पाण्डे ने शान्तिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराने के लिए अहम भूमिका में रहे जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को भी धन्यवाद दिया।श्री पाण्डेय ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में मीडियाकर्मियों का भी आभार व्यक्त किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakgand-छात्रा की मौत के बाद भड़का परिजनों का गुस्सा -शव रखकर हाईवे जाम
uttarakhand-टेलीग्राम पर ऑनलाइन मुनाफे का झांसा -महिला से 28.50 लाख की ठगी