खाद्य विभाग ने मसालों और मिठाई की दुकान के सैंपल लिए

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। त्योहारी सीजन को देखते हुए शनिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के नेतृत्व में बाजार में चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान टीम ने बरेली रोड स्थित एक प्रतिष्ठान से मसालों के दो नमूने लिए। इसके अलावा नहरिया स्थित के मिठाई के कारखाने से भी नमूना संग्रहित किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रानीखेत महाविद्यालय में ‘मेरे सपनों का भारत–विकसित भारत @2047’ कार्यक्रम आयोजित

जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। उन्होंने बाजार में व्यापारियों को सख्त निर्देश दिए कि निरीक्षण के दौरान पाई गई खामियों को शीघ्र दुरुस्त कर लें। अन्यथा संबंधितों पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119