वन विभाग ने पिकअप से पकड़ा 96 टिन लीसा, चालक फरार
अल्मोड़ा। वन विभाग ने मनीआगर और महरागांव में शुक्रवार को दबिश देकर दो जगहों से 192 टिन लीसा बरामद किया है। एक मामले में आरोपी चालक फरार है तो दूसरी जगह लीसे के टिन लावारिस हालत में मिले। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है। अवैध लीसा का कारोबार करने वालों पर वन विभाग सख्त कार्रवाई कर रहा है।
प्रभागीय वन क्षेत्राधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग प्रदीप कुमार धौलाखंडी के नेतृत्व और निर्देशन में वन क्षेत्राधिकारी जागेश्वर रेंज आशुतोष जोशी व टीम की ओर से दबिश की गई। दबिश के दौरान मनीआगर के समीप पिकअप से 96 टिन अवैध लीसा बरामद किया, लेकिन पिकअप चालक मौके से ही फरार हो गया था। विभाग की ओर से पिकअप को जब्त कर पनुवानौला स्थित मोटर मार्ग डिपो में पहुंचा दिया है। वहीं, महरागांव में भी विभाग ने लावारिस हालत में रखे लीसा पकड़ा। विभाग दोनों मामलों की जांच में जुट गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अब वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। टीम में वन दरोगा लक्ष्मण बिष्ट, चंदन बिष्ट, वन दरोगा रितिक बिष्ट, वन बीट अधिकारी पूजा थे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



uttarakhand-बारात आने से एक दिन पहले दुल्हन ने खाया जहरीला पदार्थ -दूल्हे पक्ष ने तोड़ा रिश्ता
UKnews-खटीमा में पूर्व सैनिक के घर लाखों की चोरी -सोने के आभूषण और दुर्लभ चांदी के 11 सिक्के ले उड़े चोर
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक