एआई से बनाई बाघ की फर्जी फोटो फैलाने पर युवक को वन विभाग की चेतावनी
बागेश्वर। जिले में एआई तकनीक के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। स्यूनी गांव के एक युवक को बाघ की फर्जी तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करने के मामले में वन विभाग की कार्रवाई के बाद माफी मांगनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, स्यूनी गांव के युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से बाघ की एक तस्वीर तैयार की, जिसमें बाघ को गांव के बीच घूमते हुए दिखाया गया था। युवक ने यह फोटो अपने परिजनों और अन्य लोगों के साथ साझा कर दी, जिससे क्षेत्र में भ्रम और दहशत का माहौल बन गया।
मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की। जांच के दौरान युवक ने स्वीकार किया कि तस्वीर एआई के माध्यम से तैयार की गई थी और उसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है। इसके बाद विभाग ने युवक को नोटिस जारी किया।
नोटिस मिलने पर युवक ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांग ली। प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न ने बताया कि युवक को कड़ी चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की हरकत दोहराए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की भ्रामक और फर्जी सूचनाएं साझा करने से बचें, क्योंकि इससे अनावश्यक भय और अफवाह फैल सकती है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


दिल्ली में प्रदर्शन के लिए अब जंतर-मंतर नहीं, तीन नए स्थल निर्धारित
UK-मायके जाते समय लापता हुई महिला -दो मासूम बच्चों को मां का इंतजार
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश, धरने पर बैठे लोग