महाविद्यालय चुड़ियाला में अभिभावक शिक्षक संघ का गठन
हरिद्वार। श्री बाबू कलीराम राकेश राजकीय महाविद्यालय चुड़ियाला भगवानपुर हरिद्वार में शुक्रवार को अभिभावक शिक्षक संघ का गठन किया गया।
संघ के अध्यक्ष के रूप में उमाकांत, उपाध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर राम अवतार सिंह, सचिव ओम कुमार, सह सचिव प्राध्यापक वनस्पति विज्ञान डॉ पीयूष पटेल, कोषाध्यक्ष प्राध्यापक शिक्षा शास्त्र डॉ श्वेता सिंह एवं सदस्य के रूप में श्री ऋषिपाल तथा सनी त्यागी का चयन किया गया।
सभी पदाधिकारियों द्वारा वार्षिक कार्य योजना बनाकर आपसी समन्वय के साथ अभिभावक शिक्षक संघ के उद्देश्यों का निर्वहन करने का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर डॉक्टर आरपी द्विवेदी, डॉक्टर सीपी सिंह, डॉक्टर मोहम्मद अब्दुल अलीम अंसारी, डॉ विपिन कुमार शर्मा, डॉ आशुतोष विक्रम, डॉ आबिदा तथा डॉक्टर लक्ष्मी मनराल एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सचिन कुमार ने किया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल