एआई जनरेटेड वीडियो से छवि धूमिल करने का आरोप – पूर्व सीएम हरीश रावत ने थाने में दी तहरीर

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने घोषित कार्यक्रम के तहत उनके विरुद्ध भाजपा के आधिकारिक हैंडल द्वारा किए जा रहे कथित दुष्प्रचार के विरोध में थाना नेहरू कॉलोनी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।


पुलिस को सौंपी गई तहरीर में हरीश रावत ने कहा कि वे उत्तराखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और उनकी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की सहायता से एक वीडियो तैयार कर भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित व प्रचारित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त वीडियो में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय को लेकर आपत्तिजनक शब्दों एवं चित्रों का प्रयोग किया गया है, जिससे दोनों समुदायों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और समाज में असंतोष का माहौल बन रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  अल्मोड़ा: कछियोला में अवैध लीसा निकासी पर वन विभाग की कार्रवाई -ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की संस्तुति


उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को उनके संज्ञान में यह मामला आया कि दुर्भावनापूर्ण एवं गलत नीयत से उनकी छवि खराब करने के उद्देश्य से यह वीडियो उत्तराखण्ड भाजपा के आधिकारिक पेज से प्रसारित किया गया है, जिसे प्रदेश अध्यक्ष एवं उनके सहयोगियों द्वारा संचालित किया जाता है। उन्होंने कहा कि एआई तकनीक का दुरुपयोग करते हुए झूठी रील वीडियो पोस्ट कर हिन्दू-मुस्लिम आस्था को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


हरीश रावत ने आरोप लगाया कि समाज में विद्वेष फैलाने, वर्ग व धर्म के आधार पर नफरत उत्पन्न करने और धार्मिक विश्वासों का अपमान करने के उद्देश्य से उक्त एआई जनरेटेड वीडियो को प्रसारित किया गया है, जिसमें उन्हें राष्ट्रद्रोही के रूप में दर्शाने का कुप्रयास किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है और इस तरह की हरकत से उन्हें गहरा मानसिक आघात पहुंचा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस आपत्तिजनक, अवैध और कानून के विरुद्ध बनाए गए वीडियो को तैयार करने, संचालित करने और प्रचार-प्रसार करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए।


इस अवसर पर थाना परिसर में सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसमें महिलाएं, युवा, कांग्रेस कार्यकर्ता, छात्र-छात्राएं शामिल रहे। मौके पर विधायक ममता राकेश, रवि बहादुर, फुरकान अहमद, अनुपमा रावत, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, सुरेन्द्र कुमार, मनीष कर्णवाल सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119