पूर्व प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह ऐड़ी का निधन

खबर शेयर करें 👉

ओखलकांडा। क्वैराला गांव के पूर्व ग्राम प्रधान एवं सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र सिंह ऐड़ी (58 वर्ष) का रविवार को निधन हो गया। वे वर्ष 2014 से 2019 तक ग्राम प्रधान रहे थे।

नरेंद्र सिंह ऐड़ी गांव में सामाजिक एकजुटता, समरसता, आपसी सौहार्द और सद्भाव के प्रतीक माने जाते थे। वे क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी और सम्मानित व्यक्ति होने के साथ ही लोगों के सुख-दुःख के सच्चे साथी थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-फर्जी प्रमाणपत्रों से एमबीबीएस सीट आवंटन मामले में जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए

उनके कार्यकाल के दौरान गांव में कई विकास कार्यों की नींव रखी गई, वहीं वर्ष 2017 में उनके नेतृत्व में क्वैराला गांव में विशाल महायज्ञ का आयोजन हुआ था, जिसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर

नई ग्राम पंचायत क्वैराला की स्थापना और गठन में भी उनका व उनके परिवार का विशेष योगदान रहा। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर

उनके परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा और दो बेटियां हैं। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार खुटका श्मशान घाट में किया गया। उनके निधन पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119