मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल जागेश्वर धाम पर रहेंगे
अल्मोड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज मंगलवार, 28 अक्टूबर को अल्मोड़ा जनपद के दौरे पर रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:50 बजे लोहियाहेड हेलीपैड, खटीमा (ऊधमसिंह नगर) से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे और 2:10 बजे गरुड़ाबाज हेलीपैड पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री 2:20 बजे कार द्वारा जागेश्वर धाम के लिए रवाना होंगे और 2:35 बजे वहां पहुंचेंगे। जागेश्वर धाम में वे भगवान जागेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मानसखण्ड मंदिर माला मिशन के अंतर्गत प्रस्तावित कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे तथा निर्माणाधीन एवं उद्घाटन योग्य कार्यों की स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री धामी 3:45 बजे कार द्वारा पुनः गरुड़ाबाज हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे और 4:00 बजे वहां पहुंचेंगे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘थिंक बियॉन्ड होटल्स’ पर अतिथि व्याख्यान -छात्रों को बताए सरकारी नौकरी और स्वरोजगार के अवसर
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पहली बार आयोजित हुआ ‘नाट्यकम-2026 -मंच पर जीवंत हुई भारतीय ज्ञान परंपरा