पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कुष्ठ आश्रम में चौतींस परिवारों को दिया पूरे माह का राशन
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा। पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने आज बल्ढौटी स्थित कुष्ठ आश्रम में रह रहे सभी चौंतीस परिवारों को पूरे माह का राशन दिया।श्रीमती शोभा जोशी ने बताया कि विगत पांच वर्षों से उनके द्वारा हंस फाउन्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और मंगला माता के सौजन्य से यह सामग्री कुष्ठ आश्रम में लगातार दी जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक परिवार को राशन,सब्जी के साथ दैनिक उपभोग की सभी वस्तुएं जो कि पैंतालीस किलोग्राम होती हैं दी जाती है।विदित हो कि पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी के द्वारा समय समय पर जरूरतमंदों की लगातार मदद की जाती है।व्यक्तिगत रूप से भी श्रीमती जोशी लगातार जरूरतमंदों की राशन, आवश्यक वस्तुओं के साथ आर्थिक मदद भी करती हैं।कोरोनाकाल में भी उनके द्वारा हजारों की संख्या में जरूरतमंदों को आक्सीमीटर,नैबोलाईजर,सैनेटाईजर तथा मास्क बांटे गये।आर्थिक रूप से कमजोर कई बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी शोभा जोशी के द्वारा उठाया जा रहा है।श्रीमती जोशी के द्वारा अनेक ऐसी अनेक कन्याओं जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है का विवाह भी स्वयं के खर्चे पर कराया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार