भीमताल झील किनारे सीवर पंप से उठती दुर्गंध -स्थायी समाधान की उठी मांग

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। भीमताल-नौकुचियाताल पर्यटन मार्ग पर स्थित दीन दयाल पार्क के समीप बने सीवर पंप से उठ रही तीव्र दुर्गंध स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई है। झील किनारे फैली बदबू के चलते इस मार्ग से गुजरना तक मुश्किल हो रहा है, जिससे पर्यटन नगरी की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर की जर्जर और लीकेजग्रस्त सीवर पाइपलाइनें, पुराने पंप हाउस तथा मुख्य सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ी तकनीकी खामियां इस समस्या की प्रमुख वजह हैं। उनका आरोप है कि लंबे समय से यह मामला जल संस्थान, जल निगम, जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में होने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  22 नवंबर को देहरादून में ऐक्टू का विशाल प्रदर्शन -आशा वर्कर्स की भागीदारी का ऐलान

नगरवासियों का कहना है कि भीमताल की सीवर व्यवस्था को नैनीताल की तर्ज पर आधुनिक बनाया जाना चाहिए, लेकिन संबंधित विभाग बजट की कमी का हवाला देकर जिम्मेदारी से बच रहे हैं। वहीं जल संस्थान और जल निगम के बीच समन्वय के अभाव के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : फास्टैग रिचार्ज कराने के नाम पर डॉक्टर से 2.55 लाख रुपये की साइबर ठगी

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने भीमताल की सीवर व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग करते हुए कहा कि नगर में 24 घंटे बड़ी सीवर सक्शन मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, सीवर लीकेज की स्थायी मरम्मत कराई जाए, झील किनारे स्थित सीवर पंप और मुख्य प्लांट का ऊंचीकरण किया जाए तथा नगर के नए क्षेत्रों में प्रस्तावित सीवर लाइनों का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शर्मनाक : ताऊ पर 16 वर्षीय दिव्यांग किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, तीन माह की गर्भवती मिली

उन्होंने कहा कि भीमताल अपनी प्राकृतिक सुंदरता, स्वच्छ झील और पर्यटन महत्व के लिए देशभर में प्रसिद्ध है, लेकिन सीवर व्यवस्था की बदहाली से इसकी स्वच्छता और पर्यटन पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या के समाधान के लिए त्वरित कार्ययोजना बनाकर मरम्मत और निर्माण कार्यों को प्राथमिकता दी जाए, ताकि भीमताल की प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन पहचान सुरक्षित रह सके।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119