पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, ऊपर लगवा दी टाइल्स… डेढ़ महीने तक ‘लापता’ का रचा ड्रामा, फिर खुद खोला हत्या का राज

खबर शेयर करें 👉

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति की हत्या करने के बाद शव को घर के बाथरूम में दफना दिया और किसी को शक न हो, इसके लिए ऊपर टाइल्स भी लगवा दीं। करीब डेढ़ महीने तक वह पति के लापता होने की कहानी सुनाती रही, लेकिन आखिरकार उसने अपने जेठ के सामने पूरी सच्चाई कबूल कर ली, जिसके बाद पुलिस ने बाथरूम की खुदाई कर कंकाल के अवशेष बरामद किए।

मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। आरोपी महिला रूबी की शादी वर्ष 2010 में राजस्थान के भरतपुर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा से हुई थी। दंपति की दो बेटियां हैं। परिवार में सुरेंद्र, उसकी पत्नी रूबी, मां कमला और दोनों बेटियां साथ रहते थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड में दो दिन भारी बारिश का अलर्ट -पांच जिलों में रेड अलर्ट

बताया गया कि सुरेंद्र 18 मई से लापता था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 26 मई को स्वयं रूबी ने दर्ज कराई थी। सुरेंद्र के भाई अनिल के अनुसार, 18 मई को रूबी ने उन्हें फोन कर कहा था कि पुलिस घर पर दबिश दे रही है, इसलिए मां और बच्चों को अपने साथ ले जाएं। बाद में 3 जुलाई को जब उन्होंने सुरेंद्र के बारे में दोबारा पूछा तो रूबी ने कथित तौर पर बताया कि उसने सुरेंद्र की हत्या कर शव को बाथरूम में दफना दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk...फैंसी नंबरों की नीलामी में दिखा क्रेज -यूके04एयू-9999 नंबर 2.31 लाख में बिका

अनिल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाथरूम की खुदाई कर कंकाल के अवशेष बरामद किए, जिन्हें सुरेंद्र का माना जा रहा है। अवशेषों की पहचान और मौत के कारणों की पुष्टि के लिए आगे की जांच की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, सुरेंद्र शराब का आदी था और अक्सर पत्नी से विवाद करता था। परिवार का खर्च मुख्य रूप से उसकी मां की पेंशन से चलता था। पुलिस पूछताछ में रूबी ने कथित तौर पर दावा किया कि वह लंबे समय से घरेलू हिंसा का शिकार थी और 26 मई को मारपीट के बाद उसने पति की हत्या की योजना बनाई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आबकारी टीम की छापेमारी -20 लीटर कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि महिला द्वारा पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाने का मामला सामने आया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119