हल्द्वानी में शिव पुराण कथा के दौरान हादसा -कूलर में करंट उतरने से युवा पुरोहित की मौत
हल्द्वानी: शहर में आयोजित शिव पुराण कथा के दौरान एक दर्दनाक हादसे में 35 वर्षीय विद्वान पुरोहित भुवन चंद्र पंत की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद कथा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शनिवार को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि शिव पुराण कथा के दौरान एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। जांच में पता चला कि श्रीपुरम कॉलोनी, तल्ली हल्द्वानी निवासी भुवन चंद्र पंत (35) पेशे से पुरोहित थे। वह गौजाजाली उत्तर स्थित आंवला चौकी रोड की दुर्गा कॉलोनी निवासी जय दत्त भट्ट के घर आयोजित शिव पुराण कथा में पूजा-अर्चना कराने पहुंचे थे।
कथा के दौरान अचानक कूलर में करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से भुवन चंद्र पंत गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही अचेत हो गए। उन्हें तत्काल हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बताया गया कि भुवन चंद्र पंत अपने परिवार के इकलौते सहारा थे। पिता के निधन के बाद वे अपनी मां और बहन की देखभाल कर रहे थे। उनकी अभी शादी नहीं हुई थी। बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है और यह पता लगाया जा रहा है कि कूलर में करंट कैसे उतरा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK-अस्कोट में जंगली सुअर ने व्यक्ति पर किया हमला -गंभीर चोटें आईं
पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में -400 से अधिक स्टॉल लगेंगे
UK..मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद