चार दिन पूर्व गंगा में डूबे पिता और पुत्र के शव बरामद
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मालाखुंटी के समीप चार दिन पूर्व गंगा में डूबे पिता और पुत्र के शव पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। बीते गुरुवार दो अप्रैल को सेलाकुई देहरादून निवासी संजय थापा (52 वर्ष) अपने परिवार के साथ देवप्रयाग से देहरादून की लौट रहे थे। अपराह्न करीब 3:30 बजे वह रास्ते में मालाखुंटी पुल के पास पौड़ी की ओर नदी में नहाने लगे। नहाते समय आशीष थापा (23 वर्ष) पुत्र संजय थापा नहाते वक्त गंगा में डूबने लगा।
बेटे को बचाने के लिए गंगा में कूदे संजय: संजय थापा बेटे को बचाने बचाने के लिए गंगा में कूद गए, वह भी गंगा में डूब गए। इस दौरान संजय थापा की पत्नी सरिता थापा और दूसरा पुत्र दिव्यऋषि थापा भी मौके पर ही मौजूद थे। एसडीआरएफ की टीम घटना के बाद से ही गंगा में डूबे पिता और पुत्र की तलाश में जुटी थी।
रविवार की दोपहर बाढ़ आपदा राहत दल के सदस्यों ने पिता पुत्र के शव से शिवपुरी के समीप गंगा से बरामद कर लिया। दोनों शव स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब
उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी