नगर निगम में चार कर्मचारी अनुपस्थित मिले -नगर आयुक्त ने दिए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। नगर निगम में कार्यसंस्कृति सुधारने और कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने के उद्देश्य से नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गुरुवार को उपस्थिति पंजिका का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारी अपने कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर नगर आयुक्त ने तत्काल सख्त रुख अपनाते हुए सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। उपस्थिति निरीक्षण में एक कर निरीक्षक, दो लिपिक और एक पत्रवाहक ड्यूटी से गायब मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...श्रावणी मेले के शुभारंभ से पहले जागेश्वर धाम में हाई अलर्ट --मुख्यमंत्री धामी के दौरे को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सरकारी कार्यालयों में समय पालन और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले किसी भी कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागाध्यक्षों को भी चेतावनी दी कि कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति पर नजर रखें और अनुशासनहीनता की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। नगर आयुक्त ने यह भी संकेत दिए कि भविष्य में इसी प्रकार के औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और किसी भी प्रकार की ढिलाई पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर फिर टली सुनवाई -सरकार को हाईकोर्ट से तीन सप्ताह की मोहलत
Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119