हरेला पर्व पर मातम : तेज रफ्तार दूध के कैंटर ने ली पूर्व सैनिक की जान -परिवार में मचा कोहराम
हल्दूचौड़। हरेला पर्व की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में 77 वर्षीय पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार दूध के कैंटर की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ क्षेत्र के पेशकारपुर निवासी हरीश चंदोला (77 वर्ष) पुत्र भोला दत्त चंदोला गुरुवार सुबह रोज की तरह दूध लेकर अपने घर लौट रहे थे। सांवरिया बैंक्वेट हॉल के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-109 पार करते समय हल्द्वानी की ओर से तेज गति से आ रहे दूध के कैंटर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर हरीश चंदोला को करीब 10 से 15 मीटर तक सड़क पर घसीटता हुआ ले गया। गंभीर चोटों के कारण उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हरीश चंदोला भारतीय सेना के पूर्व सैनिक थे। उनके परिवार में तीन बेटियां और एक बेटा हैं। परिवार पहले से ही एक गहरे दुख से गुजर चुका है। करीब चार वर्ष पहले उनकी एक बेटी की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई थी। अब हरेला पर्व के दिन परिवार के मुखिया के निधन से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया। दुर्घटना में शामिल दूध के कैंटर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने और पैदल राहगीरों की सुरक्षा के लिए प्रभावी इंतजाम करने की मांग की है। हरेला जैसे शुभ पर्व पर हुई इस दुखद घटना ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…कोर्ट फीस के नाम पर रिश्वत मांगना पड़ा भारी –सिविल कोर्ट का नायब नाजिर 3,500 रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार