उत्तराखंड…हरेला पर सीएम धामी का बड़ा संदेश: “एक पेड़ मां के नाम” —जागेश्वर क्षेत्र के विकास के लिए 8 बड़ी घोषणाएं

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अल्मोड़ा के गरुड़ाबाज मैदान में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृहद पौधारोपण कार्यक्रम और ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और प्रदेशवासियों से प्रकृति की रक्षा के लिए कम से कम एक पौधा लगाने तथा उसके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही संभव है और प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने बताया कि वृद्ध जागेश्वर और जागेश्वर धाम में पूजा-अर्चना से उन्हें नई ऊर्जा और आध्यात्मिक प्रेरणा मिली है, जो उन्हें प्रदेशवासियों की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार देवभूमि की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून और नकल विरोधी कानून लागू कर उत्तराखंड ने पूरे देश के सामने नई मिसाल पेश की है। साथ ही पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में रोजगार मिला है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट होगा हाईकोर्ट -सुप्रीम कोर्ट ने हटाई सबसे बड़ी कानूनी बाधा

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के ‘सेवा, सुशासन और समर्पण’ के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। उन्होंने अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत और बौद्धिक परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन और स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  9वीं में तीसरी भाषा अनिवार्य क्यों? सुप्रीम कोर्ट ने सीबीएसई की नीति पर उठाए सवाल

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। वहीं कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति की है तथा हरेला पर्व अब पर्यावरण संरक्षण का जनआंदोलन बन चुका है।

जागेश्वर क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री की 8 बड़ी घोषणाएं

  • वृद्ध जागेश्वर का समग्र विकास।
  • मंदिर तक पेयजल योजना का निर्माण।
  • जागेश्वर धाम की पौराणिक धरोहरों और आरतोला से जागेश्वर तक स्थित मंदिरों का पर्यटन विकास।
  • आरतोला में राज्य अतिथि गृह का निर्माण।
  • जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर और आरतोला क्षेत्र में नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाएंगे।
  • आरतोला पार्किंग को मल्टीलेवल पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • आरतोला-जागेश्वर मार्ग पर आरसीसी नाली और सड़क के शोल्डर का सुदृढ़ीकरण।
  • दन्या डिग्री कॉलेज में एमए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी।
फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत : --बीएसएफ जवान पर प्रेमिका को जहर देकर हत्या का आरोप, खुद भी खाया जहर

कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, कुंदन लटवाल एवं भावना मेहरा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैड़ा, पलायन निवारण आयोग के सदस्य अनिल सिंह साही, मेयर अजय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, प्रमुख वन संरक्षक कपिल लाल, सचिव दिलीप जावलकर, अपर सचिव हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर. घोड़के, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119