उत्तराखंड…श्रावणी मेले के शुभारंभ से पहले जागेश्वर धाम में हाई अलर्ट –मुख्यमंत्री धामी के दौरे को लेकर प्रशासन ने कसी कमर

खबर शेयर करें 👉

जागेश्वर (अल्मोड़ा)। जागेश्वर धाम में गुरुवार, 16 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावणी मेले के उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हेलीपैड, गुरड़ाबांज जनसभा स्थल, जागेश्वर धाम, शौकियाथल और वृद्ध जागेश्वर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का ट्रायल किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर फिर टली सुनवाई -सरकार को हाईकोर्ट से तीन सप्ताह की मोहलत

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, पार्किंग, आवागमन और कार्यक्रम स्थलों की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे और श्रावणी मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...362 ग्राम चरस तस्करी में दोषी करार -अदालत ने सुनाई 3 साल की कठोर कैद

मंदिर परिसर के निरीक्षण के दौरान पूर्व प्रबंधक प्रकाश भट्ट, पूर्व प्रबंधक भगवान चंद्र भट्ट, पूर्व पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, आचार्य गोकुल भट्ट, महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज तथा मोहन चंद्र भट्ट (लाल बाबा) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे और मेले के उद्घाटन को देखते हुए जागेश्वर धाम तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। मंदिर परिसर, जनसभा स्थल, हेलीपैड और प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जबकि प्रशासन पूरे आयोजन की पल-पल निगरानी कर रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119