जंगल में आग लगाने पर चार लोगों में मुकदमा दर्ज
चम्पावत। टनकपुर के बूम वन क्षेत्र, सूखीढांग में बीते दिनों पांच वनाग्नि की घटनाएं घटित हुई थी। जिन पर बूम रेंज ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि बीते दिनों बूम रेंज में (टांड बीट, पूर्वी कोटकेंद्री बीट, जड़ियाखाल बीट, पूर्वी छीनी बीट) में कुल पांच वनाग्नि की घटनाएं घटित हुई थी।
बताया कि पूछताछ करने पर सुरजीत, रामी राम कोहली, ओम प्रकाश बहादुर और संदीप थापा पर नामजद और दो अज्ञात लोगों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि वनाग्नि की घटनाओं को अंजाम देने वाले अराजक तत्वों की सूचना देने पर वन विभाग की ओर से उन्हें पुरुस्कार वितरण किया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग