ओखलकांडा में अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला शव बरामद
-शव तीन-चार महीने पुराना होने की बात कर रही है पुलिस
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ दुमाल गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा गला कंकाल मिला है। गांव के गधेरे में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। सूचना पर मौके पर खनस्यूं थाना पुलिस पहुंची। शव का पंचनामा भरने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
पुलिस को बुधवार की सुबह ओखलकांडा ब्लॉक के दुमाल गांव के ऊपर च्यूरा गधेरे में एक शव का कंकाल होने की सूचना मिली। सूचना पर खनस्यूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गधेरे से शव के कंकाल को निकाला। शव पूरी तरह सड़ा गला था। पानी में डूबा हुआ था। शव करीब तीन -चार महिना पुराना होने की बात पुलिस कर रही है।
एसओ रोहिताश सिंह ने बताया शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है। शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा। इधर सड़ा गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रही।
……..
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न