अस्पताल को निकली विवाहिता लापता, खोजबीन में जुटी पुलिस
चम्पावत। जिला अस्पताल जाने की बात कहकर घर से निकली 21 वर्षीय विवाहिता लापता हो गई है। परिजनों ने पुलिस को मौखिक जानकारी दी है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि मुख्यालय की रहने वाली विवाहिता घर में अस्पताल जाने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वापस नहीं लौटी।
पुलिस ने बताया कि परिजनों के अनुसार विवाहिता घर से नकदी और जेवरात भी साथ ले गई है। अंदेशा जताया जा रहा है कि विवाहिता घर से भागी हो। पुलिस मोबाइल नंबर के माध्यम से विवाहिता की खोजबीन में जुटी हुई है। हालांकि अभी तक उसकी लोकेशन ट्रैस नहीं हो पाई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UP…गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
उत्तराखंड…हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी –10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा