बल्दियाखान के पास कार खाई में गिरी, बिजनौर के चार पर्यटक घायल-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। बल्दियाखान के पास सोमवार को पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में नगीना बिजनौर यूपी निवासी चार पर्यटक घायल हो गए। घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, नैनीताल घूमकर वापस नगीना जिला बिजनौर यूपी लौट रहे पर्यटकों की कार सोमावर को बल्दियाखान के पास अनियंत्रित होकर करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार पर्यटक घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण : 2029 तक आधी आबादी को पूरा हक दिलाने का संकल्प – मोदी”

पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से घायलों को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि नगीना बिजनौर निवासी आदिल, आसिफ, कल्लू व डिगर हादसे में घायल हुए हैं। आदिल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119