अनिश्चितकालीन अनशन का चौथा दिन-सोमवार सायं अचानक तबियत खराब हो जाने पर प्रशासन ने पहुँचाया हाँस्पिटल- सुधार होने पर तुरन्त पहुँचे अनशन स्थल-

खबर शेयर करें 👉

अनशन कर रहे पत्रकार ने कहा “जब तक उनकी मांगों को नहीं माना जाएगा अनशन जारी रहेगा”

एस आर चंद्रा

भिकियासैंण।  जिले के द्वाराहाट विधानसभा में चौखुटिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामघाट नदी के तट और थापला गांव की भूमि पर बने हॉटमिक्स प्लांट से निकलने वाले दमघोंटू धूएँ के विरोध में चौथे दिन भी अनशन पर बैठे पत्रकार ने कहा हमारी मागें तुरंत प्रभाव से हॉटमिक्स प्लांट को बंद करना चाहिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

प्लांट बंद करने के बाद ही प्रशासन को अपनी जांच प्रारंभ करनी चाहिए, साथ ही उनको यह जांच करनी चाहिए कि आस-पास के गांव में रहने वाले कितने लोग इस धूएं की चपेट में आ चुके हैं, उनका स्वास्थ्य निरीक्षण किया जाना चाहिए,ताकि समय से वह अपना इलाज करा सके। पत्रकार कुंदन ने कहा कि इस प्लांट के धुए से पर्यावरण तो खराब हो ही रहा है,सांथ ही पेड़ पौधों की हालत भी कुछ ठीक नहीं है बल्कि समीप के रामगंगा में रहने वाले जीव-जंतुओं की जिंदगी भी खतरे में बनी हुई है।आज चौथे दिन उनके साथ समर्थकों में टीडी शर्मा, राम सिंह बंगारी  ग्राम परथोला,हीरा सिंह ग्राम प्रहरी थापला, राजेन्द्र सिंह कन्हौड़िया बिष्ट(राजा बाबू). किसन सिंह ग्राम चौना,खुशाली राम आर्या, भगवत लाल आदि हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119