औचक निरीक्षण में 17 अधिकारी-कर्मचारी नदारद -डीएम ने वेतन रोकने के दिए निर्देश

खबर शेयर करें 👉

नई टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल ने बृहस्पतिवार को नरेंद्रनगर स्थित पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में संचालित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 17 अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।


डीएम ने अनुपस्थित मिले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  चकराता में पेड़ से टकराए बिजली के तार -करंट लगने से बुजुर्ग की मौत, बहू गंभीर


दरअसल जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि नरेंद्रनगर क्षेत्र में तैनात कई अधिकारी बिना सूचना के ड्यूटी से नदारद रहते हैं और समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम स्वयं नरेंद्रनगर पहुंचीं और कार्यालयों की हकीकत परखी।


निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग कार्यालय में प्रारूप कर राहुल सिंह, कनिष्ठ सहायक सोना देवी, दीपक रतूड़ी, अनुसेवक वीरू लाल, पीएमजीएसवाई के अपर सहायक अभियंता अनिल कुमार, कनिष्ठ सहायक मनमोहन, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष रयाल, सौरभ मनवाल, विकास सिंह (प्रथम व द्वितीय) अनुपस्थित मिले।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डॉ. ढाल सिंह बिसेन होंगे उत्तराखंड के नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति


इसके अलावा शिक्षा विभाग से वित्त लेखा अधिकारी कैलाश चंद्र आर्य, सहायक लेखाधिकारी मोहन हटवाल, प्रशासनिक अधिकारी ममता बिष्ट, वरिष्ठ सहायक कुलबीर चंद रमोला, कनिष्ठ सहायक अब्बल सिंह रावत, वाहन चालक कृष्णा चौहान, प्रधान सहायक पूजा कश्यप और वरिष्ठ सहायक अभिनंदन पंवार भी ड्यूटी पर मौजूद नहीं थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बेरीनाग में बरसाती नाले में बही स्कूटी -एक युवक की मौत, साथी ने पत्थर पकड़कर बचाई जान


पीएमजीएसवाई और सिंचाई विभाग कार्यालयों में नोटिस बोर्ड खाली पाए जाने पर डीएम ने कड़ी आपत्ति जताते हुए टेंडर नोटिस सहित सभी आवश्यक सूचनाएं नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए।


वहीं कृषि विभाग के स्टोर रूम में पुराने अभिलेख अव्यवस्थित मिलने पर जिलाधिकारी ने मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को तत्काल व्यवस्था दुरुस्त करने के आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119