जालसाजों ने सुरक्षा गार्ड की नौकरी के नाम पर आठ हजार रुपये ठगे
हल्द्वानी। जालसाजों ने एक युवक से सुरक्षा गार्ड की नौकरी के नाम पर आठ हजार रुपये ठग लिए। मुखानी थाना क्षेत्र में कमलुवागांजा के गिरिजा विहार निवासी किशोर शास्त्री ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि ठगी दिल्ली स्थित एक सिक्योरिटी कंपनी के नाम से प्रकाशित विज्ञापन के माध्यम से की गई।
पुलिस को दी तहरीर में किशोर शास्त्री ने बताया कि 24 मई, 11 जुलाई और 12 जुलाई को उसने समाचार पत्र में दिल्ली स्थित एक सिक्योरिटी कंपनी का विज्ञापन देखा था। उसमें सुरक्षा गार्ड और ऑफिस सुपरवाइजर पद के लिए आवेदन मांगे गए थे। उसने इसके लिए आवेदन किया। युवक को भर्ती होने पर तीन दिन की ट्रेनिंग के बाद हल्द्वानी स्थित किसी बैंक शाखा में तैनाती का झांसा दिया। इसके बाद 28 जून को 550, एक जुलाई को 1000 और तीन जुलाई को 6700 रुपये उससे जमा करा लिये गए। इसके बाद 10500 रुपये की डिमांड फिर की गई लेकिन युवक को ठगी की आशंका हुई। जिसके बाद उसने पुलिस को तहरीर दी। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि मामले को साइबर सेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई