जालसाजों ने महिला को जालसाजी का शिकार बनाते हुए 12.61 लाख ठगे

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। जालसाजों ने एक बार फिर से एक महिला को जालसाजी का शिकार बनाते हुए 12.61 लाख रुपये ठग लिए। जालसाजों ने महिला को शेयर मार्केटिंग में मुनाफे लालच दिखाया जिसमें महिला फंस गयी। हैरत है कि 24 जुलाई से शुरू हुआ जालसाजी का यह सिलसिला 25 दिनों तक चला और महिला को ठगी का एहसास तक नहीं हुआ। महिला को धोखे में रखकर अलग-अलग खातों में यह रकम ट्रांसफर कराई गयी। अंत में ठगी का अहसास होने पर पीडि़ता ने पंतनगर स्थित साइबर थाने में 18 अगस्त को तहरीर दी। वहां से मामले की जांच थाना मुखानी को ट्रांसफर की है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अंकिता भंडारी हत्याकांड : दोषियों को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत -10 अगस्त को होगी अगली सुनवाई

फिलहाल मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी के गोविंदपुर गरवाल के महादेव कॉलोनी फेज-वन निवासी जया धामी ने तहरीर में कहा कि 23 जुलाई को इंस्टाग्राम पर नजर आए पार्ट टाइम जॉब के विज्ञापन पर उन्होंने क्लिक किया था। कुछ देर बाद जालसाजों ने उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक लिंक भेजा और उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ दिया। यहां महिला को शेयर मार्केट ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा दिया गया। साथ ही शुरुआत में मुनाफा बतौर कुछ रकम भी महिला के खाते में ट्रांसफर की। इसके बाद महिला को एक दूसरे अकाउंट में जोड़ा गया। यहां महिला ने जब अपनी लगाई हुई धनराशि निकालने की कोशिश की तो जालसाजों ने महिला की ओर से गलत जानकारी उपलब्ध कराने की बात कहकर रकम ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी। 24 जुलाई से जालसाजों ने महिला से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करानी शुरू कर दी। महिला गृहिणी है और पति निजी कंपनी में नौकरी करते है। महिला ने रिश्तेदारों से रुपये उधार लिए और 18 अगस्त तक 25 दिन के अंदर 12,61,630 रुपये गंवा दिए। महिला को जब ठगी का अहसास हुआ तो साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। एसओ मुखानी पंकज जोशी ने बताया कि जांच मुखानी थाने को ट्रांसफर हुई है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जयपुर खीमा में महिलाओं को मिलेगा हुनर का संबल --श्रम विभाग ने शुरू किया निःशुल्क प्रशिक्षण
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119