धोखाधड़ी…नौकरी के नाम पर बागेश्वर की महिला से चार लाख ठगे
बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र की एक महिला ने कपकोट ब्लॉक के भनार गांव के एक युवक पर बेटे की नौकरी लगाने के नाम पर चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इस दौरान उन्होंने पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच की मांग की। मंगलवार को ग्राम तिलाड़ी भैरूचौबट्टा निवासी नीमा देवी पत्नी सुंदर लाल ने एसपी को पत्र भेजा। उन्होंने कहा कि भनार तोक निवासी एक व्यक्ति ने चार साल पहले उसके बेटे महेश कुमार को नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये ठग लिए। उसने अपने बैंक खाते से दो किस्तों में चार लाख रुपये की रकम दे दी।
चार साल बीत जाने के बाद भी बेटे को नौकरी नहीं मिली। जब बेटे को नौकरी नहीं मिली तो उन्होंने अपने पैसे के लिए जब उस व्यक्ति से कहा तो वह जान से मारने की धमकी देने लगा। उसने अपने जेवर बेचकर धनराशि जुटाई थी। अब उसे जान का खतरा भी बना हुआ है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग