सनसनी…भाई को बचाने के लिए बेटी का करवा दिया मर्डर
दस साल की बच्ची की इसलिए चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, क्योंकि रेप केस में फंसे उसके चाचा को बचाना था। इस वारदात को बच्ची के चाचा, पिता और दादा ने अंजाम दिया। बच्ची का नाम अनम था और वारदात पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में अंजाम दी गई। गंभीर रूप से घायल अनम की तीन दिसंबर को खेत में मिली थीं। उसके पेट पर चोट का गहरा जख्म था। उसकी आंतें भी बाहर आ गई थीं।
चेहरे और हाथ पर भी चोट के निशान थे। करीब आधे घंटे तक तड़पने के बाद उसने परिवार के सामने ही दम तोड़ दिया। अनम के परिजनों ने कत्ल का आरोप रिश्तेदार शकील पर लगाया। जबकि पुलिस जांच में पता चला कि बच्ची अनम के अब्बू अनीस, चाचा शादाब और दादा शहजादे ने रंजिश का बदला लेने के लिए उसकी हत्या की। इन तीनों के अलावा दो आरोपियों सलीम और नसीम को पकड़़ा गया।
पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि शादाब के परिवार और शकील में काफी समय से मुकदमेबाजी चल रही है, जिसमें कोर्ट ने शादाब और उसके परिवार के खिलाफ वारंट जारी किया था। इसी बात से परेशान होकर उन्होंने शकील को फंसाने की योजना बनाई।
2 दिसंबर की शाम शादाब मृतका अनम को मेला दिखाने के बहाने ग्राम सौदा पट्टी ले गया था। वहां पर सभी आरोपी एकजुट हुए और बच्ची को एक बाग में ले जाकर नींद की गोली खिला दी और पराली में छुपा दिया। फिर अगली सुबह चार बजे चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे मरा समझकर शकील के खेत में फेंक दिया। पुलिस अधीक्षक दिनेश पी ने घटना की पुष्टि की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग