व्यापार करने के नाम पर दोस्तों ने साथी युवक से दो लाख ठगे
नैनीताल। एक युवक ने अपने दोस्तों पर मिलकर व्यापार करने के नाम पर दो लाख की ठगी करने का आरोप लगाया है। युवक ने मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मल्लीताल स्थित ओकपार्क क्षेत्र निवासी डीएस रावत ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें कहा है, कि मल्लीताल निवासी एक परिवार के तीन लोगों ने कुछ समय पहले खड़िया खनन का काम करने का प्रलोभन दिया। साथ ही खनन के पट्टे में उसको भी भागीदार बनाने की बात कही गई। मुनाफे का हिस्सेदार बनाने का लालच देते हुए उससे खनन में रुपये लगाने को कहा।
इस पर उक्त लोगों को गूगल पे के माध्यम से 94 हजार का भुगतान किया। इसके बाद एक लाख दस हजार रुपये नगद दिए। समय बीतने के बाद जब दोस्तों से खनन के दस्तावेज मांगे तो उन्होंने दस्तावेज नहीं दिखाए। इसके बाद रुपये लौटाने को कहा तो वह नहीं दे रहे। कोतवाली में दोस्तों ने रुपये नहीं देने की बात कह दी। जबकि रुपये देने से संबंधित एग्रीमेंट के दस्तावेज थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच कर रहे एसआई अविनाश मौर्य ने कहा तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी