साथियों के परेशान करने पर युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या-
किच्छा : किच्छा निवासी एक युवक ने आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने से पूर्व युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर सुसाइड नोट वायरल किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किच्छा के वार्ड नं. 20 इंदिरानगर सिरोलीकला निवासी वसीम कुरेशी ( 19 वर्ष ) पुत्र सलीम कुरेशी बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र था। गुरुवार तड़के उसने अपने कमरे के सामने ही बनी गौशाला में रस्सी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। प्रातः परिजनों की नजर गौशाला पर पड़ी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वसीम फांसी के फंदे पर लटका हुआ था । उन्होंने आनन फानन में वसीम को नीचे उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पहुँची पुलभट्टा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पता चला है कि फांसी के फंदे पर लटकने से पूर्व वसीम ने एक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। जिसमें वसीम ने अपनी मौत के लिए शिकारपुर बाजपुर व रामपुर टांडा के दो युवकों पर उसका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। साथ ही उन दोनों युवकों को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
वीडियो की जानकारी मिलने पर पुलिस ने वसीम का मोबाइल कब्जे में लेकर युवकों की तलाश शुरू कर दी है। युवक की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल