भैसियाछाना विकास खंड के काफलीगैर कनारीछीना लिंक सड़क मार्ग पुल की जोह रहे बाट
रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति के सदस्यों ने लंबे समय से काफलीगैर-कनारीछीना लिंक सड़क मार्ग के लिए शासन प्रशासन से गुहार लगाई। यहां तक कि सन 2020 जनवरी में समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने अल्मोड़ा बेरीनाग सड़क मार्ग को घंटों तक चक्का जाम करके धरना प्रदर्शन किया।तब जाकर कनारीछीना काफलीगैर लिंक सड़क मार्ग का मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व विधायक अजय टम्टा ने 2021 मे कार्य शुरू करवाया।

20 साल से काफलीगैर-कनारीछीना लिंक सड़क मार्ग को 2021 मे पूर्व विधायक रघुनाथ ने बनवाया। 2021 मे कनारीछीना- काफलीगैर सड़क मार्ग बन तो गया लेकिन 25 मीटर पुल न बनने से ये सड़क मार्ग अधर में है।
ये 25 मीटर पुल का निर्माण होने से ये सड़क मार्ग से रीठागाड ही नहीं बल्कि बागेश्वर व पिथौरागढ़ के सीमांत एरिया के ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिलेगा। प्रताप सिंह नेगी समाजिक कार्यकर्ता ने मुख्यमंत्री व राज्य परिवहन मंत्री को ज्ञापन देकर कहा है कि जल्द से जल्द कनारीछीना-काफलीगैर सड़क मार्ग का पुल का निर्माण कार्य किया जाय।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल