खाकी पर लोहे की रॉड से हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हल्द्वानी। भोटियापड़ाव चौकी के सिपाही पर एक आरोपित ने लोहे की राॅड से हमला कर दिया है। पुलिस ने प्राथमिकी कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।ग्राम पुखाडी, पोस्ट रज्यूडा, थाना लमगडा, अल्मोडा निवासी पान सिंह ने पुलिस को बताया कि वह भोटियापड़ाव चौकी में सिपाही है। 27 अक्टूबर को उसकी रात्रि गश्त ड्यूटी पीसीवी आईआरबी हयात सिंह के साथ लगी थी।
कलावती चौराहे पर गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध हालत में घूमते हुए पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपित ने अपना नाम बेलपोखरा, पोस्ट कालाढूंगी निवासी मनोज नेगी पुत्र आनंद नेगी बताया।सिपाही पान सिंह का आरोप है कि आरोपित युवक रात्रि में घूमने का स्पष्ट कारण नहीं बता सका। शक होने पर उन्होंने युवक से सख्ती से पूछताछ शुरू की। इस बीच आरोपी युवक मनोज नेगी ने पैरों के पीछे छिपाई लोहे की राॅड निकालकर हमला कर दिया।अचानक हुए इस हमले से सिपाही पान सिंह संभल न सके और वह जमीन पर गिर गए। इसका फायदा उठाकर आरोपित फरार हो गया। साथी पुलिस कर्मी हयात सिंह ने सिपाही पान सिंह को अस्पताल पहुंचाकर इलाज करवाया। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार