एफएसटी, पुलिस और एसओजी ने पकड़ी 10 लाख 60 हजार की अवैध शराब-

खबर शेयर करें 👉

बंद मकान के अंदर किया गया था भंडारण-

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 19 जनवरी : पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने  देवलीखेत में एक बंद मकान से दस लाख साठ हजार रुपये की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।                                

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना

बुधवार को विधानसभा चुनावों के मद्देनजर क्षेत्र में तैनात फ्लाईंग स्कार्ट टीम, एसओजी और पुलिस की टीम को सूचना मिली कि देवलीखेत क्षेत्र में विधानसभा चुनावों को प्रभावित करने के लिए अवैध तरीके से शराब का भंडारण किया है। जिसके आधार पर संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान देवलीखेत निवासी मोहन सिंह पुत्र स्व. कुंदन सिंह के एक बंद मकान में अलग अलग ब्रांड की 170 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब की कीमत करीब दस लाख साठ हजार रुपये आंकी गई है। टीम ने फिलहाल रानीखेत थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। भारी मात्रा में शराब के पकड़े जाने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।बरामदगी टीम के उत्साहवर्धन* हेतु *डॉ0 नीलेश आनंद भरणे पुलिस DIG कुमाऊँ* द्वारा *5,000 रुपये* तथा *डॉ0 मंजूनाथ टीसी SSP ALMORA द्वारा 2,500 रुपये नगद ईनाम की घोषणा* की गई है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119