“मौत बनकर घूम रहा गजराज: टांडा रेंज में हाथियों का आतंक, तीन की जान के बाद हाई अलर्ट”

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज में हाथियों के बढ़ते हमलों ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। हाल ही में हुए हमलों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जिनमें पंतनगर क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला भी शामिल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने सांप पठानी, चीढ़ खत्ता, पंतनगर और लालकुआं समेत आसपास के इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-बेकाबू थार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत -चार अस्पतालों में भटके परिजन, नहीं बची जान


वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है और अतिरिक्त वन कर्मियों की तैनाती की गई है। टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में टीम लगातार खत्तों में पहुंचकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।


जागरूकता अभियान के तहत ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे शाम 6 बजे के बाद जंगल की ओर न जाएं और न ही जंगल के रास्तों का इस्तेमाल करें। आवश्यकता पड़ने पर समूह में चलने और साथ में मशाल रखने की सलाह दी गई है। इसके अलावा जंगल से जलौनी लकड़ी लेने पर भी रोक लगाने को कहा गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-दलित दंपति का प्लॉट कब्जाने और मारपीट का आरोप -बिल्डर समेत चार पर मुकदमा


खत्तों में रहने वाले लोगों को रात के समय घरों के अंदर ही रहने की हिदायत दी गई है। वन विभाग का कहना है कि हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है। इलाके में भय का माहौल है, लेकिन प्रशासन और वन विभाग हालात पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119