दोस्त नहीं मिला तो उठाया खौफनाक कदम : रामनगर में हल्द्वानी की युवती ने जहर निगला -हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

रामनगर के भवानीगंज चौराहे पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवती ने वाइन शॉप के बाहर विषाक्त पदार्थ गटक लिया और कुछ ही देर में अचेत होकर गिर पड़ी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अचानक दुकान के बाहर गिर गई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत सरकारी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हल्द्वानी के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस


सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसएसआई महेंद्र प्रसाद महिला उपनिरीक्षक के साथ अस्पताल पहुंचे और युवती से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि युवती हल्द्वानी के हाइडिल गेट क्षेत्र की रहने वाली है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


पुलिस के मुताबिक, युवती की काशीपुर के आवास विकास निवासी एक युवक से लंबे समय से दोस्ती थी, जो रामनगर की एक वाइन शॉप में काम करता है। युवती उसी युवक से मिलने हल्द्वानी से रामनगर आई थी। इस दौरान दोनों के बीच मोबाइल पर विवाद भी हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा


जब युवती वाइन शॉप पहुंची तो युवक वहां नहीं मिला। इसी बात से आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस को घटनास्थल से जहरीले पदार्थ की शीशी भी बरामद हुई है। फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है और उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119