“नकली कंपनी, असली ठगी : काम दिलाने के झांसे में व्यापारी से 4.44 लाख उड़ाए”

खबर शेयर करें 👉


रुद्रपुर। कंपनी में काम दिलाने के नाम पर एक व्यापारी से 4.44 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मीना बाजार निवासी केसरी इंटरप्राइजेज के स्वामी पीयूष अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 5 फरवरी 2026 को उनकी बातचीत खुद को गुरुग्राम स्थित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का प्रतिनिधि बताने वाले राजीव शुक्ला से हुई थी। आरोपी ने भरोसा जीतकर अलग-अलग बहानों से उनसे मोटी रकम ऐंठ ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  शासन-प्रशासन की अनदेखी से हुआ हादसा -तीन साल से की जा रही थी सड़क सुरक्षा की मांग


पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने 12 मार्च को पंजीकरण शुल्क के नाम पर 45 हजार रुपये, 17 मार्च को जमानत राशि के रूप में 2 लाख रुपये, 4 अप्रैल को कॉर्पोरेट पंजीकरण आईडी शुल्क के नाम पर 1.49 लाख रुपये और 13 अप्रैल को फायर सेफ्टी एनओसी के नाम पर 50 हजार रुपये विभिन्न खातों में जमा कराए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड चुनाव 2027: भाजपा ने ‘विस्तारक’ योजना के लिए संयोजकों की सूची की जारी -70 कार्यकर्ताओं को मिलेगी जिम्मेदारी


रकम जमा कराने के बाद आरोपी से संपर्क टूट गया। शक होने पर पीड़ित 14 अप्रैल को दिए गए पते पर गुरुग्राम पहुंचा, जहां पता चला कि बताए गए नाम की कोई कंपनी अस्तित्व में ही नहीं है। संबंधित कंपनी के वास्तविक अधिकारियों ने भी इस तरह की किसी प्रक्रिया या व्यक्ति से कोई संबंध होने से साफ इनकार कर दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल


ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने कोतवाली सितारगंज में तहरीर दी। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119