दलित युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है पूरे मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। उपनिरीक्षक मुखानी थाना प्रीति ने बताया कि घटना 5 फरवरी की है जहां एक युवक ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बहन के साथ दो युवकों ने जंगल में गैंगरेप किया है। पीड़िता के भाई ने तहरीर में कहा है कि 5 फरवरी की शाम आरोपी गौरव जोशी व सुमित रौतेला युवती को बहला फुसलाकर जंगल की तरफ ले गए जहां युवती के साथ दुष्कर्म किया। घर लौटने पर युवती ने आपबीती परिजनों को बताई।
तहरीर के आधार पर पूरे मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल कर 7 फरवरी को युवको के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की गई जहां आज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के भाई ने युवती का उम्र तहरीर में 17 वर्ष बताया था लेकिन जांच पड़ताल में है पीड़िता का उम्र 20 वर्षीय सामने आया है ऐसे में दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 376 सहित संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है दोनों आरोपी फरार चल रहे थे जिन को आज गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता और दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर