12 नवंबर से खुलेगी गौला नदी-अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण-
हल्द्वानी। जिला अधिकारी नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में गौला नदी में वर्तमान खनन सत्र हेतु उप खनिज चुगान के लिए 9 नवंबर को राजस्व विभाग, खनन विभाग, वन विभाग एवं वन विकास निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से नदी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के उपरांत गौला नदी के आंवला चौकी गेट से खनिज की निकासी प्रारंभ किए जाने पर सहमति बनी। जिसमें आंवला चौकी गेट 12 नवंबर से खोला जाएगा। उसके उपरांत जल प्रवाह को देखते हुए अन्य गेटों से भी उप खनिज की निकासी वन विकास निगम द्वारा प्रारंभ की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-रामनगर में गन्ने के खेत में मिला युवक का शव -शरीर पर चोट के निशान से मचा हड़कंप