प्रदेश के विकास के लिए स्थाई राजधानी गैरसैंण आवश्यक: विनोद
हल्द्वानी। प्रदेश के विकास के लिए स्थाई राजधानी गैरसैंण आवश्यक है। सरकार इस ओर ठोस कदम उठाए। तब जाकर आंदोलनकारियों के सपनों का राज्य बनेगा। यह बात संयुक्त उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने कही। राज्य स्थापना दिवस की 21वीं वर्षगांठ पर महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर तत्पश्चात आंदोलन में शहीद हुए प्रताप सिंह बिष्ट की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद घडिय़ाल ने कहा कि अभी राज्य में विकास के लिए बहुत कुछ किया जाना बाकी है। जब तक उत्तराखंड में सत्तर प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिल जाता तब तक राज्य के लोगों का ेसपना अधूरा है। राजधानी की कल्पना से पहले स्थाई लोगों को रोजगार दिया जाना नितांत आवश्यक है। इस मौके पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विनोद घडिय़ाल, पूरन सिंह मेहरा, हीरा सिंह बिष्ट, अंबा दास जोशी, कांति जोशी, जानकी नेगी, जानकी कांडपाल, कमला बिष्ट आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चोसला वन में हरियाली का महाअभियान: ‘घुघूति जागर’ टीम और टाटा परिवार ने रोपे सैकड़ो पौधे
मानसून का कहर : उत्तर और पूर्वी भारत में 17 की मौत, जम्मू-कश्मीर सबसे ज्यादा प्रभावित, कई राज्यों में रेड अलर्ट
उत्तराखंड…’ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कामयाबी, 908 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार